डीएम के आदेश पर मिश्रौलिया पुल की सर्विस लेन पर हुआ मरम्मत का कार्य

Demo Image

गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मिश्रौलिया पुल की सर्विस लेन संकरी होने के कारण परेशान आम यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। इस सर्विस लेन की मरम्मत कराने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई हैं। सेतु निगम की टीम के द्वारा सर्विस लेन के गड्ढे भर दिए गए हैं। आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए कुछ जगहों पर रेलिंग भी लगाई गई है। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को भी इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के समक्ष इस पुल की सर्विस लेन संकरी होने के साथ टूटी से आम यात्रियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनके निर्देश पर अब कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जनपद में गोंडा-बहराइच राज्य मार्ग पर मिश्रौलिया पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। बावजूद, गोंडा साइड सड़क (सर्विस लेन) का निर्माण निर्धारित चौडाई में नहीं हो पाया है। जिसके चलते वहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। सेतु निर्माण के सहायक अभियन्ता (सि.) रणवीर सिंह ने बताया कि सर्विस रोड के निर्माण में कुछ निजी भू स्वामियों की भूमि प्रभावित हो रही थी। उन्हें अपर जिलाधिकारी गोंडा की अध्यक्षता मे गठित समिति के द्वारा शासनादेशों के अनुरुप एवं स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष अधिकतम सर्किल रेट के 4 गुना भुगतान हेतु संस्तुति की गयी थी।  किन्तु भू-स्वामिमों द्वारा उपरोक्त राशि पर सहमति नहीं दी गयी। वह कृषि भूमि के लिए कार्मशियल रेट पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उच्च न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया गया है।  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा वाद निस्तारण के उपरान्त ही शेष सर्विस लेन (सड़क) का निर्माण सम्भव है।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, दिवंगत रसोईया के परिजन को दी आर्थिक सहायता

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.