UP Police Bharti: दिनांक 17/18.02.24 को होने वाली UP Police की भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग के 08 अभियुक्तों को गाज़ीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया

Ghazipur News : 17 तथा 18 फरवरी को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा 2024 में पेपर आउट कराकर नकल कराने के लिए सक्रिय गिरोह का स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना नोनहरा व नन्दगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 06 लाख रुपये नकद, 21 लाख रुपये का चेक व भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज तथा मोबाईल/इलेक्ट्रानिक डिवाईस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नोनहरा थाने में धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि  पंजीकृत कर पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। 

_newsphoto382220240216_165127

गिरफ्तार अभियुक्त
1.पिन्टू यादव उर्फ गोपेश यादव उर्फ नीरज यादव उर्फ मास्टर उर्फ सिपाही पुत्र नंन्दलाल  यादव उर्फ विनोद यादव (निवासी ग्राम खिदिराबाद थाना कोतवाली, गाजीपुर), उम्र 29 वर्ष।
2.सोनू यादव पुत्र अमेरिका यादव (निवासी ग्राम खुर्दपुर थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 28 वर्ष।
3.रामकरन यादव पुत्र स्व. रामसूरत यादव (निवासी ग्राम रसूलपुर कन्थवारा थाना नोनहरा गाजीपुर), उम्र 28 वर्ष।
4.रमाकान्त यादव पुत्र सुरेश सिंह यादव (निवासी ग्राम सहबाजकुली थाना नोनहरा गाजीपुर), उम्र 33 वर्ष।
5.कपिलदेव सिंह यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव (निवासी ग्राम पीथापुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 34 वर्ष।
6.अभिमन्यु यादव पुत्र दुखन्ती सिंह यादव (निवासी ग्राम लोकवापुर अन्धऊ थाना कोतवाली, गाजीपुर) उम्र 25 वर्ष।
7.इन्द्रजीत यादव पुत्र रामबचन यादव (निवासी ग्राम वार्ड नं.-04 गुरु सेवक नगर थाना जंगीपुर, गाजीपुर) उम्र 25 वर्ष,
8.अमित यादव  पुत्र इन्द्रजीत सिंह यादव (निवासी ग्राम नगवा उर्फ नौपुरा थाना नोनहरा, गाजीपुर) उम्र 22 वर्ष।

img-20240216-wa0010.jpg

बरामदगी
-06 लाख रुपये नकद व 21 लाख रुपये का चेक।
-17 मूल शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाण पत्र व 29 उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा 2023 प्रवेश पत्र छायाप्रति।
-05 नमूना नकल चीट छायाप्रति व 08 कूटरचित आधार कार्ड।
-14  मोबाईल, एक वाईफाई राऊटर जियों कम्पनी व एक प्रिन्टर एचपी कम्पनी।
-चार पहिया वाहन टाटा नेक्सान व 03 मोटरसाईकिल। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप
दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज...
बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.