महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय में स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात 2018 बैच के सिपाही ने सरकारी असलहे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि सिपाही ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होने की बात कह रहा है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी ग्राम विवेक चंद यादव ने बताया कि पुलिस के मुताबिक सिपाही पम्मी पुत्र प्रवीण के गांव की रहने वाली एक महिला जिससे करीब 2 वर्ष पूर्व उसका संबंध था। उस महिला के पुरुष व एक महिला मित्र सिपाही को झूठे मुकदमें फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। धमकी दी जा रही थी। इन सभी से आहत होकर आरक्षी ने सरकारी असलहे गोली से मारकर आत्महत्या कर ली। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा तत्काल ही अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़े - स्वतंत्रता दिवस पर एसुस का धमाकेदार ऑफर, लैपटॉप्स पर 53% तक की बचत का मौका

घटना के संबंध में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरक्षी पम्मी ने अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। पम्मी का कहना है कि उसके गांव की एक महिला, जिसके साथ उसका दो साल पहले संबंध था, उसे और उसके एक पुरुष साथी और एक महिला मित्र के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। यह लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और अन्य चीजों को लेकर धमकी दे रहे थे। इन सभी बातों से आहत होकर आरक्षी पम्मी ने यह कठोर कदम उठाया।

खबरें और भी हैं

Latest News

सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है” सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: टीवी सेट पर कई बार कुछ रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि साथ काम...
इस स्वतंत्रता दिवस सोनी मैक्स पर ‘भारत की शान’ के साथ देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न
लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.