- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाज़ियाबाद
- किराये की मकान में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और युवक
किराये की मकान में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और युवक
On
गाजियाबाद : राजनगर स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान संचालिका और तीन महिला तथा एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मकान किराए पर लेकर एक महिला बीते 15 दिन से देह व्यापार चला रही थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित महिला पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में पकड़ी जा चुकी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि राजनगर सेक्टर-सात स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। पता चला था कि इस मकान में कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में महिला एवं पुरुषों की आवाजाही हो रही है। सूचना पर टीम गठित कर मकान पर छापा मारा गया। वहां संचालिका और दो महिलाएं मिलीं। एक कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक परिस्थिति में मिले।
15 दिन पहले ही किराए पर लिया था मकान
मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में कार्रवाई करते की है। एसीपी का कहना है कि आरोपित महिलाओं में एक महिला संचालिका है। उसने 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। इससे पूर्व यही महिला कविनगर एवं सिहानी गेट से देह व्यापार के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।
खबरें और भी हैं
बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
By Parakh Khabar
भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
05 Sep 2026 16:51:54
बलिया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत दाखिल नामांतरण वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
