गौतमबुद्ध नगर : महिला ने पूर्व घरेलू सहायिका, उसकी सहेलियों पर लगाया मारपीट का आरोप 

गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने अपनी पूर्व घरेलू सहायिका और उसकी सहेलियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सेक्टर-39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी की निवासी सपना ने बृहस्पतिवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर पर पूर्व में काम करने वाली घरेलू सहायिका मीरा तथा उसकी सात-आठ सहेलियों ने उनसे मारपीट की और गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति विदेश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.