Firozabad: नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड नम्बर 22 के पार्षद ने

फ़िरोज़ाबाद, नगर निगम के जीवाराम हॉल में निगम की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें महापौर कामिनी राठौर उपसभापति श्याम सिंह यादव नगर आयुक्त घनश्याम मीणा सहित सभी पार्षदों व अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया

कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों ने एक एक कर अपनी अपनी समस्याओं को सदन के सामने रखा, नगर में 24 घण्टे जलाई जा रही स्ट्रीट लाइटों को लेकर सवाल उठाये गये,  जिस पर प्रकाश विभाग कोई सन्तुष्ट जबाब नही दे सका।
इसी दौरान वार्ड नम्बर 22 के पार्षद सुरेश दिवाकर ने अपनी समस्यायों को रखते हुए आत्म हत्या करने की धमकी दी,  पार्षद ने कहा कि 10 माह से उसके क्षेत्र में कोई कार्य नही कराया गया इसको लेकर सीधे नगर आयुक्त का विरोध किया। वही पार्षद देश दीपक ने टेण्डर मैनेज पर भी सवाल उठाये। इसके अलावा अन्य पार्षदों ने भी अपनी अपनी समस्याओं को सदन के सामने रखा गया,

वही 12 सदस्यीय पार्षद टीम द्वारा  बैठक के दौरान आने वाले भोजन व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा की पूर्व में भी गोयल रेस्टोरेन्ट से न मंगाने की कहा गया था। लेकिन इस बार भी निगम के ही छकौड़ी लाल द्वारा खाने को मंगवाया गया। 

नगर आयुक्त ने इन सभी पार्षदों की समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने की बात कही है। महापौर कामिनी राठौर व उप सभापति श्याम सिंह यादव ने सदन में मौजूद सभी पार्षदों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उन्हें जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

ग्वालियर: करवाचौथ पर पत्नी की हत्या, पति हिरासत में; पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत ग्वालियर: करवाचौथ पर पत्नी की हत्या, पति हिरासत में; पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुरार थाना...
इटावा: करवाचौथ पर पत्नी को विदा कराने गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
बलिया: मझौवां में अराजक तत्वों ने दो जगह लगाई आग, कई झोपड़ियां और हजारों का सामान जलकर राख
बलिया: बैरिया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.