Fatehpur News: वेलेंटाइन-डे के दिन घर में घुसकर युवती संग की थी दरिंदगी, दो महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

फतेहपुर। घर पर अकेली युवती से पड़ोसी युवक ने घर के अंदर घुसकर वेलेंटाइन-डे के दिन जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर मारपीट करते हुए युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घर पहुंचे परिजनो को युवती ने पूरी घटना बतायी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बोलेरो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बालक की मौत, कई घायल

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वेलेंटाइन डे पर घर में मेरी पुत्री अकेली थी। परिवार के सभी लोग एक कार्यक्रम में गए थे। गांव का एक युवक विमल उर्फ मूसे 24 वर्ष ने घर के अंदर घुसकर बेटी को पकड़कर जबरन कमरे में ले जाकर मुंह बन्दकर जबरन बलात्कार किया।

बेटी ने के विरोध करने पर मारपीट करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। जब हम लोग घर पहुंचे तो बेटी ने पूरी बात बताई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पीड़ित युवती को मेडिकल कराया जा चुका था।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.