Fatehpur Crime News: कहासुनी के दौरान मौरंग कारोबारी के भतीजे को मारी गोली...हालत गंभीर, चार के खिलाफ FIR दर्ज

फतेहपुर। मौरंग कारोबारी के भतीजे को गोली मार दी गई। गोली आंख के पास लगने से हालत गंभीर है। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी जय कुमार सिंह मूलरूप से गाजीपुर थानाक्षेत्र के गढ़ी के रहने वाले हैं। वह मौरंग कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि भतीजा सतेंद्र सिंह उर्फ सोनू से आठ मई को किसी बात पर राधानगर के विकास उर्फ पहलवान, सामियाना निवासी बंटू सिंह की कहासुनी हुई थी। समझौते को लेकर बातचीत के लिए रात 10 बजे सामियाना शुक्ला होटल में भतीजे को विकास ने बुलाया। भ

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

तीजा साथी राघवेंद्र सिंह के साथ पहुंचा था। विकास, बंटू अपने दो अन्य साथियों संग पहुंचा। भतीजे से आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विकास ने तमंचे से भतीजे पर फायर किया। गोली भतीजे की बाई आंख के पास लगी। दोबारा विकास सिंह ने तमंचा लोडकर जान से मारने की धमकी दी। भतीजा जान बचाकर खेत की ओर भागा। 

राघवेंद्र का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग निकले। भतीजे को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास का तहरीर आने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। विवाद नशेबाजी में होना बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.