Farrukhabad Crime News: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी...हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर

फर्रुखाबाद: मौसी के घर रह रहे युवक ने फोन पर भाई से विवाद होने के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। युवक लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा मिला। पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गई। हालात गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस तमंचा खोजने में जुटी रही।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला पीरजात निवासी देवपाल यादव (26) मां रानी देवी के साथ क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मौसी विमला देवी के घर रह रहा है। गुरुवार रात रानी दवा लेने गई थी। शाम करीब 6 बजे देवपाल के फोन पर उसके बड़े भाई दृगपाल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

यह भी पढ़े - बलिया में जनपदीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित, 30 रसोइयों ने लिया हिस्सा

गुस्साए देवपाल ने खेत में तमंचा से खुद के गोली मार ली। गोली पेट के ऊपर लगकर आर- पार हो गई। खेतों में घूमने गए बच्चों ने देवपाल को लहूलुहान हालात में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी पर मां रानी देवी पहुंची। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। 

सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर देवपाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मां रानी देवी ने बताया कि बड़ा पुत्र बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। छोटा पुत्र देवपाल गुड़गांव में नौकरी करता था। वह दो महीने पहले ही आया था। गोली कैसे लगी इसके बारे में जानकारी नहीं है।

सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पूछताछ में घायल ने बताया कि उसका भाई से विवाद हुआ। इसी कारण उसने खुद के तमंचे से गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.