Etawah Crime: किराना व्यापारी के बेटे के अपहरणकर्ता से पुलिस की मुठभेड़... दोनों पैरों में लगी दो गोली, गिरफ्तार

इटावा: चकरनगर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में दो गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। साथ ही उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

बीते मंगलवार को थाना चकरनगर क्षेत्र के किराना व्यापारी के 12 वर्षीय कर्तव्य उर्फ उमंग गुप्ता का सुबह स्कूल जाते समय कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस के सिपाही ने सूचना कर कार का कि पीछा करते हुए बिठौली चंबल पुल के पास पहुंच गया, इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरतसा देखकर कार को खाई में कूदा दिया और फरार हो गए।

इस पर सिपाही ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई थी। देर रात करीब दो बजे चकरनगर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 23 वर्षीय आकाश पुत्र राधा कृष्ण सिंह निवासी ग्राम रानीपुरा थाना पावई भिंड मध्य प्रदेश को एसओजी, चकरनगर, भरेह पुलिस की संयुक्त टीम ने जब आरोपी को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग करने में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.