Etah News: बहन की विदाई के बाद दावत खाने गया भाई, लौटते समय सड़क हादसे में मौत

एटा: एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र में सैंथरी गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बहन की विदाई के बाद रिश्तेदारी में दावत खाने गए युवक को लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना बागवाला के गांव नगला लोचन निवासी श्रीकृष्ण के बेटे सचिन (21) की रविवार को बहन की शादी थी। परिवार ने खुशी-खुशी विवाह समारोह संपन्न किया। सचिन तीन दिन से शादी की तैयारियों में व्यस्त था। सोमवार दोपहर बहन की विदाई के बाद सभी लोग थककर आराम करने चले गए।

शाम को सचिन अपने रिश्तेदार पंकज उर्फ पिंकी (निवासी नारई, सिकंदराराऊ) और योगेंद्र (निवासी कोयला, थाना मेरापुर, जिला फर्रुखाबाद) के साथ बाइक से थाना सकीट के गांव नगला काजी में दावत खाने गया। वापसी के दौरान हाईवे पर सैंथरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज और योगेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

इस दुखद समाचार से सचिन के परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियों से गूंजता घर गम में डूब गया। जहां एक दिन पहले मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां अब सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.