बलिया में ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव आयोजित, टीएलएम प्रदर्शनी बनी आकर्षण

बलिया: बलिया जिले के बीआरसी सीयर परिसर में मंगलवार को ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

img-20260210-wa0044.jpg

यह भी पढ़े - मैनपुरी में महिला शिक्षिका पर सनसनीखेज हमला, छात्र ने होंठ काटे; हालत गंभीर

इस अवसर पर कक्षा एक और दो के निपुण बच्चों, नोडल शिक्षकों, संकुल सदस्यों तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सहभागिता रही। कम्पोजिट विद्यालय सीयर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

img-20260210-wa0049.jpg

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि शिक्षण समाज का सबसे पवित्र कार्य है और बच्चों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प और बेहतर संचालन पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।

img-20260210-wa0043.jpg

कार्यक्रम के दौरान निपुण बच्चों को बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय बुद्धिपुर की प्रधानाध्यापिका सुनीता द्वारा प्रस्तुत टीएलएम की विशेष सराहना की गई।

img-20260210-wa00431.jpg

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी रविभूषण सिंह, सुपरवाइजर ममता श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक नन्द लाल शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.