बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश से अवगत होकर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : निरीक्षक के बाद थानेदार भी सस्पेंड, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी पॉक्सो सेल बनाया गया है। निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से स्थानांतरित कर साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से दोकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को दोकटी थाने से स्थानांतरित कर रेवती थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से सुखपुरा थानाध्यक्ष तथा राजू कुमार राय को नरही थाने से हल्दी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, रेवती थानाध्यक्ष रहे राजेश बहादुर सिंह को प्रभारी एएचटी, चितबड़ागांव थानाध्यक्ष रहे दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अजय कुमार को कोतवाली थाने से प्रभारी मीडिया सेल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.