“सोनी सब के ‘गणेश कार्तिकेय’ में निरण्य समाधिया के साथ बिताया समय मुझे अपने बेटे की याद दिलाता है”: अविनेश रेखी

मुंबई, फरवरी 2026: सोनी सब का लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ दिव्य रिश्तों को भावनात्मक गहराई के साथ दर्शकों तक पहुँचा रहा है। शो में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता अविनेश रेखी के लिए यह अनुभव केवल अभिनय तक सीमित नहीं, बल्कि बेहद निजी और भावनात्मक भी है।

भगवान गणेश की भूमिका निभा रहे बाल कलाकार निरण्य समाधिया और भगवान कार्तिकेय के किरदार में नजर आ रहे सुभान खान के साथ स्क्रीन साझा करना अविनेश को अक्सर अपने वास्तविक जीवन के पिता होने के अनुभवों की याद दिला देता है। दोनों बाल कलाकारों की मासूमियत, जिज्ञासा और सहज अपनापन उन्हें अपने बेटे के साथ बिताए कोमल और सच्चे पलों से जोड़ देता है।

यह भी पढ़े - एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

सेट पर शूटिंग के दौरान शॉट्स के बीच की हंसी-मजाक, सरल बातचीत और बच्चों को मार्गदर्शन देने के क्षणों में अविनेश खुद को स्वाभाविक रूप से एक संरक्षक और पोषण करने वाले पिता की भूमिका में पाते हैं। यही भावनाएँ उनके भगवान शिव के किरदार को और अधिक संवेदनशील, सजीव और प्रामाणिक बनाती हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए अविनेश रेखी कहते हैं,

“भगवान शिव की भूमिका निभाना अपने आप में एक आध्यात्मिक यात्रा है, लेकिन सुभान और निरण्य के साथ बिताया गया समय मेरे दिल को छू जाता है। उनकी मासूमियत और दुनिया को देखने का तरीका मुझे हर बार अपने बेटे की याद दिलाता है। शॉट्स के बीच जब हम हँसते हैं, बातें करते हैं, तो ऐसा लगता ही नहीं कि मैं किसी शो में हूँ—बल्कि बस एक पिता हूँ। भगवान शिव के रूप में जो प्रेम, धैर्य और संरक्षण दिखता है, वह मेरे भीतर से बहुत सहज रूप में आता है, क्योंकि मैं वही भावनाएँ अपने बेटे के साथ हर दिन जीता हूँ।”

पिता और पुत्र के इस भावनात्मक जुड़ाव की झलक अब दर्शकों को भी पर्दे पर देखने को मिल रही है।

देखिए ‘गणेश कार्तिकेय’ हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.