बलिया में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में चांदपुर चट्टी के पास मंगलवार देर रात एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी प्रमोद कुमार राय (35) और अनंत राय (49) किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। फेफना–गड़वार मार्ग पर चांदपुर चट्टी के पास एक आई-10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

यह भी पढ़े - झांसी में छात्रा ने सौतेले भाई पर उत्पीड़न का आरोप, पढ़ाई और नौकरी छोड़ी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.