- Hindi News
- झारखंड
- रांची में भाभी-पति ने मिलकर देवर को जहर देकर हत्या की, दोनों गिरफ्तार
रांची में भाभी-पति ने मिलकर देवर को जहर देकर हत्या की, दोनों गिरफ्तार
On
रांची: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में भाभी ने अपने पति के साथ मिलकर चचेरे देवर की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के भाई सुकरा नायक की शिकायत पर तमाड़ थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि शंकर के माता-पिता की तीन साल पहले बीमारी से मौत के बाद गीता देवी उसके घर के कामकाज में मदद करती थी, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
पुलिस ने बताया कि शंकर की शादी की तैयारी से नाराज गीता देवी ने पति के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। पूछताछ में आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
खबरें और भी हैं
बलिया में गोवंश तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त, दो पिकअप वाहन सीज
By Parakh Khabar
Latest News
17 Apr 2026 06:14:48
दिल्ली, अप्रैल 2026 : ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, अपैरल ग्रुप ने एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
