Ballia News: CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप, एक गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में बलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बलिया शहर कोतवाली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश कुमार पांडेय की तहरीर पर पवन तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने रविवार को फेसबुक पर मुख्यमंत्री की एक कथित आपत्तिजनक तस्वीर विवादित टिप्पणी के साथ साझा की थी। आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अव्यवस्था फैलाने और एक वर्ग विशेष को सरकार के प्रति भड़काने का प्रयास किया गया।

कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के निवासी पवन तिवारी (35) को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहता है और पेशे से पत्रकार है। वह पारिवारिक विवाह में शामिल होने के लिए अपने गांव आया हुआ था, इसी दौरान उसने कथित रूप से यह भड़काऊ पोस्ट साझा की।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.