Deoria News: बकरीद पर बुजुर्ग ने दी खुद की ‘कुर्बानी’, नमाज के बाद काटा अपना गला, मौत

देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित उधोपुर गांव से बकरीद के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर धार्मिक भावना के चलते खुद का गला काटकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धार्मिक भावना से जुड़ी आत्महत्या की आशंका

मृतक की पहचान ईश मोहम्मद के रूप में हुई है, जो अक्सर अंबेडकरनगर जिले के मशहूर धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ जाया करते थे। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने किसी धार्मिक भावना के तहत खुद की ‘कुर्बानी’ देने का प्रयास किया।

सुसाइड नोट में लिखा इरादा

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है  “इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पालता है और फिर उसकी कुर्बानी देता है। वह भी एक जीव है। असली कुर्बानी वही है जो इंसान खुद दे। मैं अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम पर दे रहा हूं।”

परिजनों में मचा कोहराम

बुजुर्ग के बेटे फैज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि जब वह झोपड़ी में खाना देने पहुंचे, तो पिता खून से लथपथ हालत में पड़े थे। यह देख परिवार के सभी लोग हतप्रभ रह गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की मानसिक स्थिति और प्रेरणा की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है। मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.