Chitrakoot News: भागा पुल पर श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, चार महिलाओं की मौत, छह घायल

चित्रकूट: जिले के कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागा पुल पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में सवार चार महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे 20 श्रमिकों से भरी पिकअप मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन से पिकअप की साइड टकरा गई। टक्कर लगते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया, जिससे श्रमिक सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम

1. कुसुम (52), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

2. केसर (3), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

3. मन्नू (14), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

4. सपना, निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

घायलों की स्थिति

गंभीर रूप से घायल मुन्नी (16), वंदना (35), सपना (19), शकुंतला (45), कुसुम (45), श्री केशन (50), भोले (35), केसर (35), वर्षा (10) और कार्तिक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.