- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- चित्रकूट
- Chitrakoot Accident News: सड़क हादसे में तीन की मौत, शादी के लिए लड़का देख लौट रहे थे घर देर रात्रि
Chitrakoot Accident News: सड़क हादसे में तीन की मौत, शादी के लिए लड़का देख लौट रहे थे घर देर रात्रि हुआ हादसा
On
Chitrakoot News : चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली ब्यूर गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो भाई और एक बहन की मौत हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। जिस युवती की मौत हुई उसी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए दोनों भाई लेकर आए थे।
यह है पूरा मामला
आधे घंटे से ज्यादा हाईवे पर पड़े रहे तीनों
ब्यूर घटना स्थल के पास तीनों काफी देर तक घायलावस्था में पडे़ रहे। राहगीरों की मानें तो लगभग 40 मिनट बाद पुलिस पहुंची। मृतकों के रिश्तेदार मनीष ने बताया कि शायद तत्काल तीनों अस्पताल पहुंचते तो तीनों की जान बच सकती थी। बताया कि घटनास्थल पर तीनों जीवित थे रास्ते में उनकी मौत हुई है।
खबरें और भी हैं
Latest News
20 Nov 2026 05:36:25
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
