बस्ती: युवक के हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

छावनी, बस्ती । थाना छावनी पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम  व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत युवक की   हुई निर्मम हत्या के मामले  का सफल अनावरण करते हुए हत्या से संबधित दोनों अभियुक्तों.दयावान शुक्ला पुत्र स्व० सीताराम शुक्ला निवासी ग्राम लोकईपुर थाना छावनी जनपद बस्ती तथा अंगद शुक्ला पुत्र स्व० सीताराम शुक्ला को  11.06.2024 को बबुरहवा अण्डर पास से 36 घण्टे के अंदर दो अदद लोहे का पाइप (आलाकत्ल) के साथ गिरफ्तार कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर न्यायालय भेज दिया है। 

बताते चलें कि दिनांक 10.06.2024 को मुकामी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लोकईपुर में निर्माणाधीन पानी टंकी के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छावनी मय पुलिस फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वहां पर उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृत व्यक्ति का नाम हरीश शुक्ला पुत्र हरिवंश उम्र 24 वर्ष ग्राम बेलाड़े शुक्ला थाना हरैया जनपद बस्ती है ।

यह भी पढ़े - बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज

वादी हरिवंश शुक्ला के तहरीर पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 149/2024 धारा 302 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुलिस को बताया गया कि  हरीश शुक्ला मेरी बहन पर बुरी नजर रखता था जिससे गाँव मे मेरी बहन की बड़ी बदनामी हो रही थी ।हम लोगों ने तंग आकर  इस घटना को अंजाम दिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ,प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 जनार्दन प्रसाद,प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी ,भारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत , हे0कां0 राघवेंद्र दूबे, हे0कां0 रमायन धर दूबे, कां0 सुनिल चौहान शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों...
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.