Basti News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र में गुरुवार को एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रविशंकर का गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी संगीता (25) से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर रविशंकर ने संगीता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों...
क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान
Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.