समलैंगिक प्रेम संबंधों के विरोध पर विवाहिता ने की आत्महत्या

बरेली | समलैंगिक संबंधों को लेकर विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाई

Bareilly News: बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि महिला समलैंगिक प्रेम संबंधों में थी, और जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला के पति ने गांव की ही एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

पति ने लगाया गंभीर आरोप

बंजरिया निवासी राजकुमार सिंह के मुताबिक, उनकी शादी नौ साल पहले स्वाति से हुई थी और उनकी आठ साल की एक बेटी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से गांव की एक युवती स्वाति से सिलाई सीखने के बहाने उनके घर आने लगी, और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

यह भी पढ़े - बरेली में शराब कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच आरोपी माफिया सूची में शामिल

राजकुमार का कहना है कि स्वाति युवती के प्रेम में इतनी अंधी हो गई थी कि उसने घर के सारे काम छोड़ दिए, यहां तक कि सिलाई का काम भी बंद कर दिया। जब परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया, तो स्वाति ने आत्महत्या करने की धमकियां देनी शुरू कर दी।

परिवार के विरोध पर बढ़ा तनाव

राजकुमार के अनुसार, जब घर में विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने युवती के परिवार से बात करने की कोशिश की। लेकिन युवती के परिजन समझाने के बजाय उनसे ही मारपीट करने पर उतारू हो गए।

बृहस्पतिवार रात स्वाति ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

स्वाति ने युवती से गुपचुप की थी शादी

राजकुमार का कहना है कि स्वाति युवती के साथ रहना चाहती थी और किसी भी विरोध पर आत्महत्या की धमकी देती थी। जब भी उसे समझाने की कोशिश की जाती, तो वह अपने पति से दूसरी शादी करने के लिए कहने लगती थी। बाद में पता चला कि स्वाति ने चुपचाप मंदिर में जाकर युवती से शादी भी कर ली थी।

सीओ बहेड़ी अरुण सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
लखनऊ। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों के मामले में...
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
25 साल पूरे होने पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का जश्न, ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ करेंगे खास प्रसारण
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.