- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- Bareilly Road Accident: टैंकर की टक्कर से दो बेटियों की मौत, पिता घायल, दोनों बहनों के सिर टैंकर के
Bareilly Road Accident: टैंकर की टक्कर से दो बेटियों की मौत, पिता घायल, दोनों बहनों के सिर टैंकर के पहिए में फंसे
On
बरेली, बिथरी चैनपुर: बिथरी चैनपुर में रजऊ के पास नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो बेटियों की मौके पर मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बेटियों के सिर धड़ से अलग होकर टैंकर के पहिए में फंसकर 10 मीटर तक घिसटते रहे। पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में पिता रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ हाईवे नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भिजवाया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
14 Sep 2026 21:26:05
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
