बरेली: नहाते समय भाभी का वीडियो बनाया, देवर कर रहा था ब्लैकमेल

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला के तहेरे देवर ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उसके तहेरे देवर ने ऊपर की खिड़की से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा और अकेले में मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

यह भी पढ़े - सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: बड़ा एक्शन, लोटस ग्रीन–विजटाउन समेत पांच बिल्डरों पर पर्यावरण उल्लंघन का केस, दूसरी FIR दर्ज

महिला ने बताया कि 21 जनवरी को वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी आरोपी देवर ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसका पति छत पर आ गया। खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.