बरेली में शादी का दबाव बनाने का आरोप, युवती ने तेजाब पिया; तीन पर मुकदमा

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा तेजाब पीने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के युवक द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उनके घर के मोबाइल नंबर पर एक अनजान कॉल आई थी, जिसे उनकी बेटी ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने खुद को पड़ोस में रहने वाला साहिद रज्जाक बताया।

यह भी पढ़े - बलिया : तार चोरी गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

परिजनों के अनुसार, युवती की शादी 30 अप्रैल को तय है। आरोप है कि साहिद लगातार युवती पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी तनाव से परेशान होकर युवती ने 2 अप्रैल की शाम तेजाब पी लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि अब साहिद के भाई मुसाहिद और पिता याकूब भी परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सुभाषनगर पुलिस ने साहिद रज्जाक, मुसाहिद रज्जाक और याकूब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.