- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया के बैरिया में भीषण आग से परिवार बेघर, जिंदा जली जर्सी गाय
बलिया के बैरिया में भीषण आग से परिवार बेघर, जिंदा जली जर्सी गाय
बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के फकरू राय गांव में शनिवार शाम एक मड़हे में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से एक जर्सी गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गायें झुलस गईं। हादसे के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है।
हादसे में एक जर्सी गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गायें झुलस गईं। वहीं एक बछड़ा करीब 50 प्रतिशत तक जल गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग की लपटों में मड़हे में रखा अनाज, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग का सामान भी जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
