लखनऊ में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के थाना माल क्षेत्र में युवक को अगवा कर मारपीट, धमकी और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पीरनगर निवासी शिवा शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे जबरन अगवा किया, उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल छीन ली। आरोप है कि इसके बाद उससे फिरौती की मांग भी की गई।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक अप्रैल तक बारिश के आसार

तहरीर के आधार पर थाना माल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को वीरपुर पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरा सिंह उर्फ शेरबहादुर (28), अनुभव तिवारी (23) और करन सिंह उर्फ योगेंद्र सिंह (25) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी थाना माल क्षेत्र के ही रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने उनके पास से VIVO V21E और NOTHING कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा नीले रंग की यामाहा फेजर बाइक (UP32JP8647) बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.