- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- देवरिया
- देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया। जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।
राहुल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
20 अप्रैल को थी राहुल की शादी
सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल कुमार की शादी इसी माह 20 अप्रैल को तय थी। वह इसी सिलसिले में अपने मित्र के साथ निमंत्रण पत्र बांटने निकला था।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
