- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक
बाराबंकी में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक
On
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
युवक की पहचान नितिन रावत के रूप में हुई है, जो देवां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है।
करीब दो घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा और भावुक होकर रोता रहा, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया के बैरिया में भीषण आग से परिवार बेघर, जिंदा जली जर्सी गाय
By Parakh Khabar
असम में भूपेन बोरा का गौरव गोगोई पर हमला, चुनावी बयानबाजी तेज
By Parakh Khabar
Latest News
06 Apr 2026 06:44:39
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा तेजाब पीने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
