बलिया पुलिस ने साइबर ठगी के 30,011.18 रुपये कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार

बलिया। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए गड़वार थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाले गए 30,011 रुपये 18 पैसे पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पुत्र अमीचंद्र, निवासी गड़वार, ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 2 सितंबर 2025 को धोखाधड़ी कर 30,011.18 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे।

यह भी पढ़े - लखनऊ में नशे में धुत बड़े भाई ने सोते समय छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। त्वरित प्रयास और न्यायालय के आदेश के क्रम में 5 अप्रैल 2026 को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने बलिया पुलिस और गड़वार थाना टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज (साइबर प्रभारी), हेड कांस्टेबल भीम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरक्षी विवेक कुमार यादव और आरक्षी लवकुश गुप्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.