Barabanki News: मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन बच्चियों को पिकअप ने मारी टक्कर, 7 साल की पलक की मौत, दो घायल

बाराबंकी। जिले के टिकैतनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन बच्चियों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सात साल की पलक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गईं। हादसा टिकैतनगर कोतवाली के सामने भगत सिंह पार्क के पास हुआ।

कोतवाली प्रभारी रत्नेश पांडे के अनुसार, सरावगी मोहल्ला निवासी राधे कनौजिया की बेटी पलक (7) अपनी सहेलियों रानी (8) और शिवांशी (9) के साथ सुबह टहलने निकली थी। तभी डीजे साउंड सिस्टम से लदा एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आया और तीनों को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचलता चला गया।

यह भी पढ़े - Barabanki News: ओपी राजभर ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, गांवों में विकास कार्यों का किया जिक्र

थाना पास होने की वजह से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रानी और शिवांशी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से भागते पिकअप वाहन का करीब 12 किलोमीटर पीछा किया और बदोसराय थाना क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पिकअप जब्त कर ली गई है। पलक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.