- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बांदा
- Banda News: सूखे पड़े तालाबों व नहरों में उड़ रही धूल, कैसे बुझेगी प्यास, पानी के लिए भटक रहे अन्ना मव...
Banda News: सूखे पड़े तालाबों व नहरों में उड़ रही धूल, कैसे बुझेगी प्यास, पानी के लिए भटक रहे अन्ना मवेशी
बांदा। बैशाख माह के शुरू होते ही गर्मी के पारे में उतार चढ़ाव का सिलसिला जो शुरू हुआ वह अनवरत जारी है और अब सूर्य की तपिश जिस तरह से अपने तल्ख तेवर दिखा रही है उससे आम जनमानस के साथ-साथ पशु व परिंदे भी बेचैन हो गए हैं।
जहां कहीं भी गड्ढों में हल्का फुल्का पानी दिखा तो यह मवेशी अपनी प्यास बुझाने के लिए टूट पड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गहराता पानी का संकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रसिन बांध से निकली बदौसा माइनर, महुराई माइनर व तरसूमा माइनर भी सूखी पड़ी हुई हैं। इन नहरों में पानी की बूंद तो दूर धूल के सिवा कुछ नहीं हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि खंड विकास अधिकारी नरैनी ने ग्राम पंचायतों के सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों के तालाबों को भरवाने व नहरों में पानी छुड़वाने के लिए निर्देशित किया था। जिस पर आज तक अमल नहीं किया गया है। यदि यही स्थिति रही तो निरूसंदेह इस आग उगलती भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी और संभव है कि पानी के लिए भटकते अन्ना मवेशी भी दम तोड़ते नजर आएंगे।
