- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता दिवस का झंडा उतारते समय दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इसी दौरान पाइप असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से जा टकराया। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण पाइप में करंट उतर गया और दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए।
हादसे के बाद ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही राकेश यादव ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
