UP Ration Dealer : यूपी के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी की है। अब राशन कोटेदारों को ₹90 के बजाय ₹125 प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने राशन कोटेदारों के वार्षिक लाभांश के लिए बजट में भी बढ़ोतरी की है।

सीएम योगी करेंगे नई व्यवस्था का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे।

नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करना है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली के माध्यम से उचित दर विक्रेता खाद्यान्न की डिलीवरी और वितरण व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे दर्ज करा सकेंगे।

सरकार के अनुसार, इस व्यवस्था से खाद्यान्न आपूर्ति की निगरानी बेहतर होगी और राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.