Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद

सीतापुर। कमलापुर पुलिस ने शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा और चंडीगढ़ से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस के अनुसार, कमलापुर थाना पुलिस ने आरोपियों को कम्हरिया चौराहे के पास मानपुर रोड से गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के रंजीत कुमार, रतनेश कुमार सिंह, विक्की कुमार और अजय सिंह के रूप में हुई है।

फर्जी नंबर प्लेट से छिपाते थे वाहन की पहचान

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर वे हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब खरीदते थे और बिहार के अलग-अलग जिलों में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। पुलिस और टोल प्लाजा की निगरानी से बचने के लिए तस्करी में इस्तेमाल वैगनआर कार पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाई जाती थी।

सीओ सिधौली विशाल गुप्ता ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट के जरिए वाहन की वास्तविक पहचान छिपाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि गिरोह इससे पहले भी इसी तरीके से शराब की कई खेप बिहार पहुंचा चुका है।

139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 139 बोतल शराब बरामद की है। इनमें:

10 बोतल पावरस्टार फाइन रम

35 बोतल वजीर डीलक्स व्हिस्की

94 बोतल पावरस्टार फाइन व्हिस्की

शामिल हैं।

इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार को भी पुलिस ने जब्त कर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
सीतापुर। कमलापुर पुलिस ने शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.