- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ हमलावरों तक पहुंचने में ठोस सफलता नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान तीन संदिग्ध युवकों की फुटेज हासिल की है। घायल मुन्ना को फुटेज दिखाए जाने पर उसने भी संदिग्धों की पहचान हमलावरों के रूप में की है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ घटना के समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और घायल मुन्ना के मोबाइल फोन के आधार पर तकनीकी व साइबर जांच कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
इधर, चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल मुन्ना प्रसाद माली का वाराणसी में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
