‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई, अगस्त 2026: मुंबई में आयोजित ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। यश ने बताया कि गीतू ने उन्हें अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने और एक अभिनेता के तौर पर अपने व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को तलाशने के लिए प्रेरित किया।

गीतू मोहनदास के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, “वो देखने में थोड़ी स्ट्रिक्ट लगती हैं, लेकिन वो बहुत, बहुत जोवियल हैं। सेट पर जिस तरह से वो सबके लिए एटमॉस्फियर क्रिएट करती हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने हम सभी को पुश किया है। खासकर मेरे लिए, उन्होंने मुझे पुश किया, मुझसे इंग्लिश में लाइन्स लर्न करवाईं।”

यह भी पढ़े - वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा

यश ने गीतू को एक कलाकार के तौर पर उनकी सीमाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका देने का श्रेय भी दिया, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था।

उन्होंने कहा, “जिस तरह का किरदार मैंने प्ले किया है, जिस तरह का एक्टर मैं आज हूँ, मुझे लगता है कि एक्टर के तौर पर मुझे पुश करने के लिए मुझे गीतू को सच में थैंक यू कहना चाहिए।”

निर्देशक के विज़न पर भरोसा रखने की अहमियत पर जोर देते हुए यश ने कहा कि किसी फिल्म में अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाने के लिए निर्देशक के दृष्टिकोण पर विश्वास करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आपके लिए अपने डायरेक्टर पर फेथ रखना बहुत ज़रूरी है। मैंने वह विश्वास बनाए रखा, इसलिए मुझे लगता है कि आपने इस मूवी में एक अलग तरह के यश को देखा है।”

यश और गीतू मोहनदास की यह जोड़ी ‘टॉक्सिक’ के जरिए दर्शकों के सामने एक अलग तरह की कहानी और यश का नया अवतार पेश करने की तैयारी में है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.