- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहु...
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
मुंबई, अगस्त 2026: स्टार प्लस के शो ‘ये फितूर तेरा’ में सौम्या और जीत की जोड़ी इन दिनों दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी जोड़ी को लेकर लगातार एडिट्स, रील्स और रोमांटिक मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं।
देबचंद्रिमा ने कहा, “ये फितूर तेरा का हिस्सा बनने की सबसे प्यारी चीज़ों में से एक ये है कि लोगों ने सौम्या और जीत को अपना बना लिया है। मुझे सच में उनके लिए बनाए गए एडिट्स, रील्स और फैंस के मैसेज देखना बहुत पसंद है। कई बार कोई ऐसा एडिट या कोई ऐसा पल देखकर मैं मुस्कुरा देती हूं, जिसे शूट करते वक्त मैंने खुद उस नजरिए से नहीं देखा था।”
उन्होंने आगे कहा, “जो एडिट्स मुझे दिल से अच्छे लगते हैं, उन्हें मैं अक्सर रीपोस्ट भी करती हूं, क्योंकि ये देखना बहुत खूबसूरत लगता है कि हमारे किरदार एपिसोड से आगे भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं। दर्शकों ने जिस तरह सौम्या और जीत को अपनाया है, उनकी जर्नी को सपोर्ट किया है और लगातार हमारे लिए चीयर किया है, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
देबचंद्रिमा ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि सौम्या और जीत को इतना प्यार देने वाले दर्शक उन्हें मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी दर्शक ‘ये फितूर तेरा’ और इस जोड़ी को इसी तरह अपना प्यार देते रहेंगे।
देखिए ‘ये फितूर तेरा’, हर रोज रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।
