- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपने हाई-स्टेक्स ड्रामा से दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। शो के मौजूदा ट्रैक में राशी (अक्षया हिंदालकर) प्रेग्नेंसी के दौरान किडनैप हो जाती हैं और एक खतरनाक स्थिति में फंस जाती हैं। शानाया (मुस्कान बामने) अपनी सूझबूझ और तुरंत फैसला लेने की क्षमता से राशी को ढूंढकर सुरक्षित वापस लाती है, लेकिन इसके बाद स्थिति अचानक गंभीर हो जाती है।
आमिर खान के ‘3 इडियट्स’ सीन से मिली प्रेरणा
इस महत्वपूर्ण सीक्वेंस की तैयारी करते समय मुस्कान बामने ने आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ के यादगार डिलीवरी सीन से प्रेरणा ली। खास तौर पर उन्होंने उस सीन में दिखाई गई घबराहट, तेजी से सोचने की क्षमता और मुश्किल परिस्थिति में शांत रहने के संतुलन को अपने किरदार में उतारने की कोशिश की।
शानाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा, “जब मैंने पहली बार सीक्वेंस पढ़ा तो तुरंत 3 इडियट्स का सीन मेरे दिमाग में आया। आमिर खान सर का किरदार पूरी तरह अनप्रिपेयर्ड होता है, लेकिन वह शांत रहते हैं, तुरंत सोचते हैं और उस पल में जो जरूरी होता है वही करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत पसंद आया कि कैसे नर्वसनेस, अर्जेंसी और डिटरमिनेशन का मिश्रण दिखाया गया, बिना सिचुएशन को ओवरड्रामेटिक बनाए। मैंने वही इंस्पिरेशन शानाया को निभाते समय लिया, क्योंकि वह भी अचानक ऐसी स्थिति में आ जाती है जिसका उसने कभी सामना नहीं किया, लेकिन उसके पास पैनिक करने का समय नहीं है।”
मुस्कान के मुताबिक, इस सीन की शूटिंग चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी रही, क्योंकि कहानी में शानाया की क्विक थिंकिंग ही राशी और उसके बच्चे को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाती है।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
