भारतीय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’

महिलाओं के लिए खास टर्म प्लान में 15% लाइफटाइम प्रीमियम छूट, प्रेग्नेंसी ब्रेक और हेल्थ-वेलनेस लाभ

मुंबई, अगस्त 2026: महिलाओं की बदलती वित्तीय और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’ लॉन्च किया है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में लाइफ कवर के साथ हेल्थ और वेलनेस से जुड़े कई लाभ शामिल किए गए हैं।

इस प्लान के तहत महिलाओं को प्रीमियम पर 15% की लाइफटाइम छूट मिलेगी। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान वित्तीय लचीलापन देने के लिए प्रेग्नेंसी ब्रेक की सुविधा भी उपलब्ध है। प्लान में महिला-विशेष हेल्थ मैनेजमेंट और वेलनेस लाभ भी शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹25,000 तक बताई गई है।

यह भी पढ़े - बीमा सलाहकारों का काम होगा आसान, ग्राहकों को मिलेगी तेज और बेहतर डिजिटल सेवा

बच्चों की शिक्षा के लिए 10 साल तक बढ़ती आय

प्लान में चाइल्ड एजुकेशन केयर का विकल्प भी दिया गया है। इसके तहत नॉमिनी को मिलने वाला डेथ बेनिफिट अगले 10 वर्षों तक नियमित आय के रूप में मिलता है और यह राशि हर साल 10% बढ़ती है। इससे बच्चों की शिक्षा जैसे लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने में मदद मिल सकती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि भारतीय महिलाएं कई भूमिकाएं निभाती हैं और इसी वजह से उनकी वित्तीय योजना की जरूरतें जीवन के अलग-अलग चरणों में बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को महिलाओं की सुरक्षा के साथ उनकी स्वास्थ्य और वेलनेस जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

हेल्थ और वेलनेस से जुड़े कई लाभ

प्लान में महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं भी शामिल हैं। इनमें विभिन्न विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन, सालाना हेल्थ चेकअप, हेल्थ रिस्क असेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक सेवाओं पर छूट सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, प्लान के तहत कुल ₹92,100 तक के लाभ उपलब्ध हैं, जिसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से दिए जाने वाले हेल्थ और वेलनेस लाभ ₹25,000 तक हैं।

डिजिटल सुविधाओं के जरिए ग्राहक इस प्लान को आसानी से खरीदने, सेल्फ-सर्विस विकल्पों का इस्तेमाल करने और क्लेम प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम होंगे।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा, जबकि नॉन-इन्वेस्टिगेटिव इंडिविजुअल डेथ क्लेम का औसत सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम एक दिन रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.