पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी

हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका मामला अब सामने आया है। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी सुधीर कुमार बड़ोदरा में रिलायंस में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी 22 जून 2023 को सीमा (24) से हुई थी। शादी के बाद सीमा अपने पति के साथ बड़ोदरा के उंडेरा स्थित रिलायंस टाउनशिप में रह रही थी। दोनों की 8 महीने की बेटी भी थी।

बताया गया कि 9 अगस्त की सुबह सुधीर अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान सीमा ने अपनी 8 महीने की बेटी को ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक किराएदार को सौंप दिया और फिर कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी।

सुधीर जब घर वापस लौटा, तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी और पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बाद घटना की जानकारी सीमा के मायके वालों को दी गई।

मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सीमा ने मौत से पहले अपने बाएं पैर पर एक संदेश लिखा था, जिसमें पति की कथित मारपीट से परेशान होने की बात कही गई थी।

सीमा के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुधीर कुमार, ससुर अनेक सिंह और सास शीला देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.