वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा

मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस Zee Cinema ‘बॉर्डर 2’ के साथ देश के जज़्बे को सलाम कर रहा है। देश की रक्षा के लिए डटे वीर जवानों के साहस, बलिदान और अटूट जज़्बे को समर्पित इस खास पहल के जरिए ज़ी सिनेमा ने ‘बॉर्डर 2’ की कहानी और उसके देशभक्ति के भाव को देशभर के दर्शकों तक पहुँचाया है।

टीवी और डिजिटल स्क्रीन से आगे बढ़ते हुए, ज़ी सिनेमा ने ‘बॉर्डर 2’ के जज़्बे को सड़कों और लोगों के बीच पहुँचाने के लिए खास कैंपेन चलाया। इसका उद्देश्य दर्शकों को फिल्म के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सीधे इस जश्न से जोड़ना रहा।

यह भी पढ़े - अश्वत्थामा की ईर्ष्या से अर्जुन-द्रोणाचार्य के रिश्ते पर पड़ेगा असर, दोस्ती की होगी पहली बड़ी परीक्षा

जयपुर में निकली ‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’

‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ यह जश्न जयपुर में खास आकर्षण का केंद्र बना। विशेष रूप से तैयार किया गया ‘बॉर्डर 2’ ट्रक शहर की सड़कों से गुजरा, जिसके साथ तिरंगा लिए बाइकर्स का काफिला भी शामिल रहा।

देशभक्ति से भरपूर संगीत, डांस, फिल्म के यादगार डायलॉग्स और दर्शकों के साथ लाइव बातचीत ने लोगों को इस अभियान से जोड़े रखा। अलग-अलग स्थानों पर हुए स्टॉप्स ने शहर की सड़कों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बदल दिया।

अब यह तिरंगा यात्रा उदयपुर तक पहुँच रही है। इसके अलावा ‘बॉर्डर 2’ थीम वाले कैंटर एक्टिवेशन और ब्रांडेड रिक्शा अनाउंसमेंट्स के जरिए यह अभियान महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 40 से अधिक शहरों तक पहुँच रहा है।

15 अगस्त को टीवी पर होगा भव्य प्रीमियर

यह जश्न स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगा और 15 अगस्त की शाम अपने खास मुकाम पर पहुँचेगा। इसी दिन देशभर के परिवार घर बैठे ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देख सकेंगे।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारतीय जवानों के साहस, भाईचारे और देश के लिए उनके समर्पण की कहानी पेश करती है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है।

देखिए ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शनिवार 15 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.