बलिया में Facebook पर तमंचा संग हीरोगिरी दिखाने वाला युवक गिरफ्तार

सिकन्दरपुर, Ballia : पुलिस अधीक्षक  एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फेसबुक पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले शनी यादव उर्फ संवरू पुत्र चन्द्रभान यादव (निवासी : हरदिया, थाना सिकन्दरपुर, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। 

थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय टीम उप निरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी, हेड कां. दिलीप सोनकर व कां. विकास यादव ने फेसबुक पर तमंचा लहराने व लोगों से मारपीट करने वाले शनी यादव उर्फ सवरू को मुखबीर की सूचना पर एवन पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त पर सिकन्दरपुर थाने में पहले से धारा 323, 504, 506 भादवि, धारा 147, 323, 504, 506 भादवि तथा धारा 323, 504, 506 भादवि दर्ज है। पुलिस ने धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में पाबंद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.