बलिया में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक राम सकल यादव मय फोर्स कां. चन्दन यादव द्वारा मुखबीर खास की सूचना के आधार पर धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित राजा भारती पुत्र मुन्ना राम (निवासी अतरौली करमौता, थाना नगरा, बलिया) को मलप मोड़ कस्बा नगरा से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.