- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों संग महिला लापता, दुबई में रहता है पति
बलिया में रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों संग महिला लापता, दुबई में रहता है पति
On
बैरिया, बलिया : तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से लापता महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। दोकटी पुलिस विवाहिता का पता लगाने के लिए हाथ पांव मार रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकीं है। वहीं, गायब विवाहिता के पिता ने 11 फरवरी को धारा 363 आईपीसी के तहत दोकटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विष्णुदेव चौधरी से पायल की शादी सन् 2011 हुई थी। विष्णुदेव चौधरी दुबई में रहकर नौकरी करते है, जबकि पत्नी पायल देवी (28) अपने पुत्र आदित्य कुमार (11), बिक्की (9) व विक्रम (5) भगवानपुर रहती थी। पायल का मायका सीमावर्ती बिहार के सारण जनपद अंतर्गत थाना मांझी के मोहद्दीगंज तिवारी टोला है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विवाहिता के पिता राजधन चौधरी ने बताया कि पहले मेरे दामाद के फोन पर मेरी बेटी व नातियों के अपहरण की धमकी दी गई थी। इसके बाद चारों अचानक गायब हो गए है, जो समझ में नहीं आ रहा है।
इस सम्बन्ध में दोकटी के थानाध्यक्ष मदन पटेल ने पूछने पर बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम बनाकर विवाहिता व उसके बच्चों के सम्बंध में जानकारी जुटाने में जुटी है। शीघ्र ही सभी को बरामद कर लिया जायेगा। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया में दो सीडीपीओ समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन पर रोक
By Parakh Khabar
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
By Parakh Khabar
बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
13 Feb 2026 04:32:08
निन्दूरा/बाराबंकी: जिले में बुधवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
