- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- ‘जय गंगे, अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ संकल्प के साथ गंगा समग्र ने किया वृहद वृक्षारोपण
‘जय गंगे, अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ संकल्प के साथ गंगा समग्र ने किया वृहद वृक्षारोपण
बलिया। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से गंगा समग्र बलिया द्वारा रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, आनंद नगर तथा नागाजी सरस्वती इंटर कॉलेज, जीराबस्ती परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं होते, बल्कि मां गंगा सहित सभी नदियों की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प ले।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य मनिराम मिश्रा, गंगा समग्र के प्रांतीय तालाब प्रमुख राजेश्वर गिरी, प्रांतीय कोषप्रमुख दिलीप, तमसा भाग प्रमुख धनंजय उपाध्याय, गंगा समग्र बलिया के जिला संयोजक, जिला वृक्षारोपण प्रमुख सौरव, राजू, प्रधानाचार्य प्रेमशंकर मिश्र, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा गंगा समग्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन और मां गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
