सिंगरौली में विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवती और दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सिंगरौली। बैढ़न क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवती अपने परिचित युवक के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसका एक अन्य परिचित युवक भी पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

यह भी पढ़े - भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, हर मोर्चे पर सरकार विफल : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान युवती और दोनों युवकों के बीच हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। parakhkhabar.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वन विभाग के रेंजर पर एफआईआर Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वन विभाग के रेंजर पर एफआईआर
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद एक युवती से कथित दुष्कर्म...
सिंगरौली में विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवती और दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
‘जय गंगे, अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ संकल्प के साथ गंगा समग्र ने किया वृहद वृक्षारोपण
Ballia News : नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर एफआईआर के निर्देश
डेढ़ महीने तक लापता पति की तलाश का नाटक करती रही पत्नी, बाथरूम के नीचे दफन मिला कंकाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.