Ballia News : हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला

बलिया। मनियर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी पर पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार चाकू से हमला करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को बहदुरा चट्टी पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट पर वार कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बावजूद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े - मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 1200 मतदाताओं के मानक पर होगा संभाजन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मेहताब आलम पुत्र वारिश आलम निवासी निपनिया, थाना मनियर, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल श्याम सुन्दर यादव, कांस्टेबल प्रदीप मध्देशिया, हरेराम गुप्ता तथा चालक हेड कांस्टेबल कमला यादव शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.