Ballia News : कार और टेंपो की टक्कर में छह घायल, दो की हालत गंभीर

मझौवां, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गंजाहवा बाबा स्थान के समीप शुक्रवार को टेंपो और कार की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के बिगही निवासी विजय कुमार पाण्डेय (50) तथा प्रसाद छपरा निवासी टेंपो चालक बबलू पटेल (44) समेत करीब छह यात्री दुर्घटना में घायल हो गए। मामूली रूप से घायल यात्रियों ने निजी चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद घर लौट गए, जबकि गंभीर रूप से घायल विजय कुमार पाण्डेय और चालक बबलू पटेल को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार पाण्डेय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हादसे के बाद टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलटा पड़ा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो हल्दी से सवारियां लेकर बैरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.